Breaking

News
मुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दियाहज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजलीहज़ारीबाग़ बेटे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी अब पिता की लाश मिली संदिग्ध हालत मेंचमत्कार से कम नहीं, बिना खाए पीए बीच समुद्र में 5 दिनों तक फंसा रहा मछुआरा आंखों के सामने एक-एक करके 11 लोगों की हो गई थी मौतहज़ारीबाग़ 6 जुलाई को हुई घटना में 15 जुलाई को प्रदीप प्रसाद की गई जान,परिजनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारहज़ारीबाग़ बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई थी मौत,50 दिन बाद शव पहुंचा गांवराँची जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का मिला शव, 24 दिन बाद बरामद हुआ शवहज़ारीबाग़ -डाक पार्सल की गाड़ी में जा रही थी 400 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग ने 40 लाख कीमत की शराब जब्त कीहज़ारीबाग़-डीज़ल चोरी कर रहे गिरोह का पीछा करते ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की गई जान
Ideal Pathology

इंटर विज्ञान में हजारीबाग बड़कागांव के किशोर कुमार रहे हज़ारीबाग़ ज़िला topper और राज्य में तीसरे टॉपर

2789 Views

इंटर विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी

दोनों स्ट्रीम में छात्राओ ने फिर बाजी मारी

इंटर विज्ञान में हजारीबाग बड़कागांव के किशोर कुमार रहे हज़ारीबाग़ ज़िला topper और राज्य में तीसरे टॉपर

IMG 4157

किशोर कुमार ,बड़कागाँव हजारीबाग़

इंटर कॉमर्स में हज़ारीबाग इचाक के सुजीत kumar बने ज़िला topper

56704e1a d27a 4a49 a953 61e137016a36

सुजीत कुमार ,इचाक हज़ारीबाग़

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी,

विज्ञान में धनबाद की अंकिता दत्ता और कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी  बनी झारखण्ड राज्य टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम आज शनिवार को जारी हो गया। साइंस का रिजल्ट 79.26%, वहीं कॉमर्स का 91.2% रहा।

विज्ञान में कुल 98,634 छात्र थे, जिनमें से 78, 186 परीक्षा में शामिल हुए। इस साल के साइंस का रिजल्ट पिछले साल से 7 फीसदी बेहतर है।

वहीं कॉमर्स में कुल 22,066 छात्र थे, जिनमें से 20, 285 पास हुए। दोनों स्ट्रीम में लातेहार जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है।

साइंस और कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। साइंस में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुई हैं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 48.43 % रहा। वहीं कॉमर्स में 95 % लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 86% रहा।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉ नटवा हांसदा ने बताया कि जल्द ही आर्ट्स का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बच्चों के साथ अभिभावक भी हुए सफल - शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि 'परीक्षार्थी ही नहीं पास हुए हैं बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी सफल हुए हैं। उनकी संयुक्त मेहनत का यह परिणाम है। हमने पिछले साल से हम बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस और कॉमर्स दोनों में बेहतर रिजल्ट रहा।'

IMG 4151

फरवरी में शुरू हुई थी परीक्षा

इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने पहले ही कहा था कि इसी महीने इंटर का रिजल्ट जारी किया जाएगा

इंटर साइंस के टॉपर्स

1. अंकिता दत्ता 477 राजकीयकृत +2 हाई स्कूल,

गोविंदपुर धनबाद

2. अंकित कुमार साह 476 नोवामुंडी इंटर कॉलेज,

नोवामुंडी वेस्ट सिंहभूम

3. किशोर कुमार 474 +2 हाई स्कूल,

बड़कागांव हजारीबाग

3. जगन्नाथ सिंह चौधरी 474 वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज,

चास बोकारो

3. हिमांशु कुमार 474 बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज,

बिष्णुगढ़ हजारीबाग

4. जिया श्रीवास्तव 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची

4. मुस्कान कुमारी 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची

4. साक्षी गुप्ता 473 उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय,

छोटकी खड़गडीहा, बेंगाबाद गिरिडीह

5. आतोशी मिश्रा 472 आदिवासी +2 हाई स्कूल,

बांगुरदा पूर्वी सिंहभूम

6. जीतन साह 471 +2 श्रीमती जी दामिन हाई स्कूल, बिशनपुर

झारखंड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट 2025-

1. रेशमी कुमारी –अंक: 476 -रैंक: 1

2. हसन शेख – अंक: 475- रैंक: 2

3. पियूष शॉ – अंक: 474- रैंक: 3

4. शौरव कुमार – अंक: 472- रैंक: 4

5. मुस्कान कुमारी – अंक: 471- रैंक: 5

झारखंड बोर्ड 12वीं में लातेहार जिला रहा सबसे आगे

हज़ारीबाग़ के किशोर साइंस में रहे झारखण्ड स्टेट में  टॉप 3 और ज़िला हज़ारीबाग़ के topper

IMG 3721

झारखंड बोर्ड (JAC) इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में प्लस 2 हाई स्कूल, बड़कागांव के होनहार छात्र किशोर कुमार ने साइंस स्ट्रीम में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर हजारीबाग जिला और अपने गांव पकरिबरवाडीह का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है!

किशोर ने कुल 474 अंक प्राप्त किए हैं। किसान परिवार से आनेवाले किशोर के पापा साईनाथ साहू मैट्रिक में फेल हुए थे  और उनके दादा त्रिवेणी साहू भी मैट्रिक में फेल हुए थे , लेकिन किशोर ने बड़कागॉव में रहकर ही इंजीनियर बनने का सपना देख रहा  है , मैट्रिक में किशोर ने 95%मार्क्स लाया था लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने कारण गाँव से बाहर नहीं जा पाया और 11वि  और 12वी  की पढाई प्लस 2 हाई स्कूल बड़कागाँव से पूरी की ,इंटरमीडिएट की पढाई के दौरान ही किशोर ने इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू कर दी,किशोर IITian बन्ने का सपना देख रहा है और IIT JEE mains में  96% लाकर एडवांस के RESULTS का वेट कर रहा है , किशोर ने घर पर रहकर ही पूरी पढाई की और Physics वाला online classes की मदद से engineering entrance एग्जाम में सफल हुआ!

हज़ारीबाग़ के कॉमर्स topper सुजीत कुमार के पापा पीटीसी चौक के पास फल का ठेला लगाते हैं , सुजीत कुमार संत रोबर्ट स्कूल हज़ारीबाग़ का छात्र है और सुजीत इचाक ब्लॉक के दरिया गाँव का रहने वाला है

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.