Breaking

News
हज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजलीहज़ारीबाग़ बेटे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी अब पिता की लाश मिली संदिग्ध हालत मेंचमत्कार से कम नहीं, बिना खाए पीए बीच समुद्र में 5 दिनों तक फंसा रहा मछुआरा आंखों के सामने एक-एक करके 11 लोगों की हो गई थी मौतहज़ारीबाग़ 6 जुलाई को हुई घटना में 15 जुलाई को प्रदीप प्रसाद की गई जान,परिजनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारहज़ारीबाग़ बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई थी मौत,50 दिन बाद शव पहुंचा गांवराँची जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का मिला शव, 24 दिन बाद बरामद हुआ शवहज़ारीबाग़ -डाक पार्सल की गाड़ी में जा रही थी 400 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग ने 40 लाख कीमत की शराब जब्त कीहज़ारीबाग़-डीज़ल चोरी कर रहे गिरोह का पीछा करते ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की गई जानदुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, वजन 5 ग्राम और कीमत 75 लाखझारखण्ड के विधायक के रिश्तेदारों को साँप ने काटा,3 की गई जान
Ideal Pathology

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए, झारखंड पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

193 Views

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए,

झारखंड पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ,

0bb4d64b db4f 424d 925b f190da527e1a

होटल रेडिशन ब्लू, रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए

31c26a1e 1bd1 4d9b 9618 ed636cf478fc

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 9 जुलाई की रात 10:20 बजे रांची पहुंच गये थे।पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। रांची के एक होटल में चल रही इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय से जुड़े कुल 20 एजेंडों पर चर्चा हुई।रांची के होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक दोपहर तक चली। इसमें 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसमें पड़ोसी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंचे थे। हालांकि, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

de7a120c c9f6 4047 a3ca e66ba66b7a77

5 क्षेत्रीय परिषदों के अध्यक्ष हैं केंद्रीय गृह मंत्री

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के अंतर्गत देश में 5 क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गयी थी।केंद्रीय गृह मंत्री इन 5 क्षेत्रीय परिषदों के अध्यक्ष हैं।तथा सदस्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री/उपराज्यपाल/प्रशासक इसके सदस्य हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने रखीं 31 मांगें

409a2a18 4bbe 4dae b2e3 0d267517c358

परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र के सामने 31 प्रमुख मांगे रखीं। इनमें प्रमुख हैं :

कोल कंपनियों पर बकाया 1.40 लाख करोड़ रुपये शीघ्र दिलवाया जाए।

सहकारी संघवाद की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान।

18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सहायता देने वाली मंईयां सम्मान योजना, ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना और रांची मेट्रो जैसी संरचनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग।

MSME सेक्टर के माध्यम से युवाओं को रोजगार और गांवों की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाए।

डीएमएफटी नीति : नीति में सुधार और पीएसयू क्षेत्रों में स्थानीयों को प्राथमिकता देने पर बल

शिक्षा और स्वास्थ्य : शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए केंद्र की सहायता की मांग।

इन मांगों को रखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। सहकारी संघवाद की भावना से आगे बढ़ना चाहिए। ये मांगें राज्य के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में निर्णायक कदम हैं। इसे गंभीरता से लिया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास मिले अमित शाह से

IMG 8233

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि झारखंड के कई जरूरी विषयों पर गृहमंत्री से वार्ता हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन एक साथ मिले गृह मंत्री अमित शाह से

IMG 8230

इधर बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.