Breaking

News
हज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजलीहज़ारीबाग़ बेटे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी अब पिता की लाश मिली संदिग्ध हालत मेंचमत्कार से कम नहीं, बिना खाए पीए बीच समुद्र में 5 दिनों तक फंसा रहा मछुआरा आंखों के सामने एक-एक करके 11 लोगों की हो गई थी मौतहज़ारीबाग़ 6 जुलाई को हुई घटना में 15 जुलाई को प्रदीप प्रसाद की गई जान,परिजनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारहज़ारीबाग़ बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई थी मौत,50 दिन बाद शव पहुंचा गांवराँची जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का मिला शव, 24 दिन बाद बरामद हुआ शवहज़ारीबाग़ -डाक पार्सल की गाड़ी में जा रही थी 400 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग ने 40 लाख कीमत की शराब जब्त कीहज़ारीबाग़-डीज़ल चोरी कर रहे गिरोह का पीछा करते ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की गई जानदुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, वजन 5 ग्राम और कीमत 75 लाखझारखण्ड के विधायक के रिश्तेदारों को साँप ने काटा,3 की गई जान
Ideal Pathology

झारखण्ड के विधायक के रिश्तेदारों को साँप ने काटा,3 की गई जान

5528 Views

झारखण्ड के विधायक के रिश्तेदारों को साँप ने काटा,3 की गई जान

देर रात घर में घुस गया खतरनाक सांप,

सोए हुए परिवार पर कर दिया अटैक;

दो सगे भाई सहित 3 की मौत और कई घायल

IMG 8321

पलामू विधायक-अलोक चौरसिया

झारखंड के पलामू से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जहरीले सांपों के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बतया जा रहा है कि सबसे गंभीर मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा गांव में हुआ, जहां गुरुवार की रात सोते समय एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने काट लिया।

दो सगे भाइयों की चली गई जान

इस घटना में दो भाइयों, अर्जुन कुमार और देव कुमार की मौत हो गई है। वहीं, उनके पिता प्रेम चौरसिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह परिवार डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया का रिश्तेदार है।

बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद तीनों को पहले पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन और देव कुमार की मौत हो गई। प्रेम चौरसिया का अभी इलाज चल रहा है।

वहीं, पलामू में सांप के काटने की एक और घटना हुई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बासडीह गांव में भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला देवी को घर में फर्श पर सोते समय सांप ने काट लिया।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

शकुंतला देवी की मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भिखारी भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है। झारखंड में अब तक सांप के काटने से 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

4 जुलाई को, गोड्डा जिले के सैदपुर गांव में हीरालाल राउत के दो भाई-बहनों स्तुति कुमारी और आदित्य कुमार को एक जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज मिलने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। रिम्स के अनुसार, अस्पताल में प्रतिदिन 8-10 सर्पदंश के मामले आते हैं।

इस वजह से चली जाती है जान

मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ। संजय सिंह के मुताबिक, समय पर एंटीवेनम देने से जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई मरीज पहले जादू-टोना या पारंपरिक तरीकों से मदद लेते हैं, जिससे इलाज में देरी होती है और उनकी हालत बिगड़ती जाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मामलों में वृद्धि मानसून के दौरान आने वाली बाढ़ के कारण हो रही है, जिससे सांप अपने प्राकृतिक आवासों से बाहर निकलकर मानव बस्तियों के पास आ जाते हैं। झारखंड में तीन सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं। कोबरा, करैत और वाइपर, लेकिन धामिन और हरहरा जैसे जहरीले सांप भी यहां आम हैं।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.