Breaking

News
मुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दियाहज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजलीहज़ारीबाग़ बेटे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी अब पिता की लाश मिली संदिग्ध हालत मेंचमत्कार से कम नहीं, बिना खाए पीए बीच समुद्र में 5 दिनों तक फंसा रहा मछुआरा आंखों के सामने एक-एक करके 11 लोगों की हो गई थी मौतहज़ारीबाग़ 6 जुलाई को हुई घटना में 15 जुलाई को प्रदीप प्रसाद की गई जान,परिजनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारहज़ारीबाग़ बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई थी मौत,50 दिन बाद शव पहुंचा गांवराँची जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का मिला शव, 24 दिन बाद बरामद हुआ शवहज़ारीबाग़ -डाक पार्सल की गाड़ी में जा रही थी 400 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग ने 40 लाख कीमत की शराब जब्त कीहज़ारीबाग़-डीज़ल चोरी कर रहे गिरोह का पीछा करते ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की गई जान
Ideal Pathology

तेज रफ्तार वाहन का कहर वाहन की चपेट में आए दो पुलिसकर्मी, एक की मौत – हजारीबाग में हादसा,

3547 Views

तेज रफ्तार वाहन का कहर

वाहन की चपेट में आए दो पुलिसकर्मी,

एक की मौत – हजारीबाग में हादसा,

eaf72aa8 94e5 4325 9a84 8cef447513ab

हजारीबाग से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है,

जहां तेज रफ्तार वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा बीती रात शुक्रवार को हुआ। कोर्रा थाना में पदस्थापित पुलिस जवान नंदलाल ठाकुर और उनके साथी गणेश सिंह ड्यूटी के दौरान मौजूद थे। तेज गति से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी।जिससे नंदलाल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मी गणेश सिंह को त्वरित रूप से आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। नंदलाल ठाकुर के निधन की खबर से उनके सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी गहरे सदमे में हैं। उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया , जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई | नंदलाल जी गिरिडीह ज़िला के बेंगाबाद के रहने वाले थे , हज़ारीबाग़ में ओरेया में रहते थे नंदलाल जी | नंदलाल जी अपने पीछे पत्नी , दो लड़के और दो लड़कियाँ छोड़ गए |

वहीं गणेश सिंह का इलाज पल्स हॉस्पिटल राँची में चल रहा , गणेश सिंह बिहार राज्य के आरा ज़िला के रहने वाले हैं

इधर, पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी तेज कर दी गई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.