Breaking

News
हज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजलीहज़ारीबाग़ बेटे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी अब पिता की लाश मिली संदिग्ध हालत मेंचमत्कार से कम नहीं, बिना खाए पीए बीच समुद्र में 5 दिनों तक फंसा रहा मछुआरा आंखों के सामने एक-एक करके 11 लोगों की हो गई थी मौतहज़ारीबाग़ 6 जुलाई को हुई घटना में 15 जुलाई को प्रदीप प्रसाद की गई जान,परिजनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारहज़ारीबाग़ बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई थी मौत,50 दिन बाद शव पहुंचा गांवराँची जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का मिला शव, 24 दिन बाद बरामद हुआ शवहज़ारीबाग़ -डाक पार्सल की गाड़ी में जा रही थी 400 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग ने 40 लाख कीमत की शराब जब्त कीहज़ारीबाग़-डीज़ल चोरी कर रहे गिरोह का पीछा करते ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की गई जानदुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, वजन 5 ग्राम और कीमत 75 लाखझारखण्ड के विधायक के रिश्तेदारों को साँप ने काटा,3 की गई जान
Ideal Pathology

14 घंटे के रेस्क्यू के बाद ,पहली बार जिंदा टाइगर पिंजड़े में कैद

1805 Views

रांची में टाइगर जिंदा है

14 घंटे के रेस्क्यू के बाद ,

पहली बार जिंदा टाइगर पिंजड़े में कैद

बकरी के लालच में घर में घुसा बाघ

IMG 6929

झारखंड प्राकृतिक संपदाओं वनों जंगलों से भरपुर राज्य है यहां पर जैविक विविधता पाई जाती है जो झारखंड को वन्य जीव के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है झारखंड में राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय उद्यान से लेकर अनेकों छोटे-छोटे वन्य जीव अभ्यारण है जिनमें अलग-अलग तरह के जीव जंतु वास करते हैं। इसी जैव विविधता के कारण झारखंड क्षेत्र चर्चा में भी बना रहता है इस बार भी एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

IMG 6930

मामला रांची जिले के मारदू गांव का है। गांव के रहने वाले पूरन चंद बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे फैक्ट्री में अपनी नाइट शिफ्ट की नौकरी करके घर वापस आए। इसके बाद जैसे ही उन्होंने घर में से अपनी बकरी बाहर निकाली।वैसे ही अचानक एक बाघ उनके घर में घुस गया। उस समय घर में पूरन की दो बेटियां सो रही थीं। बाघ के घर में घुसने के बाद पूरन ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी बच्चियों को घर से बाहर निकाला और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में बाघ वाली बात फैल गई और लोग जमा होने लगे। खबर से लोगों में बाघ के पाए जाने की भय लोगों में होने लगा।

स्थानीय लोगों की मानें तो कई दिनों से रांची, तमाड़ और खूंटी के जंगलों में बाघ घूमने की आशंका हो रही थी।

IMG 6910

घटना की खबर तुरंत आसपास के क्षेत्र में और संबंधित वन अधिकारी तक पहुंची ।सूचना मिलते ही वन विभाग की तरफ से ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान की टीम मौके पर पहुंची। घंटों कोशिश करने के बाद भी ये टीम बाघ को पकड़ने में फेल हो गई।

बेतला टाइगर रिजर्व से आई विशेषज्ञ टीम

IMG 6934

  पलामू टाइगर रिजर्व और रांची डिवीजन की संयुक्त टीम ने बाघ को रेस्क्यू करने का मोर्चा संभाला। इस संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत करने के बाद बुधवार शाम 6.30 बजे के करीब बाघ को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। इस पूरे रिस्क में तकरीबन 14 घंटे लग गए।

झारखंड में पहली बार हुआ बाघ का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

IMG 6935

इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को पलामू टाइगर रिजर्व और रांची वन प्रमंडल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। अभियान की निगरानी श्री परितोष उपाध्याय, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ और सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू, झारखंड ने की। टीम में शामिल थे: एस.आर. नतेशा (सीसीएफ वाइल्डलाइफ), श्रीकांत (डीएफओ रांची), अवनीश (डीएफओ वाइल्डलाइफ), डॉ. जब्बार (पशु चिकित्सक) और अन्य अधिकारी। बाघ को पहले शांत किया गया और फिर पिंजरे में डाला गया ताकि सुरक्षित रूप से ट्रांसपोर्ट किया जा सके। यह झारखंड का पहला ऐसा मामला है जिसमें किसी बाघ को जिंदा रेस्क्यू किया गया।(श्रोत प्रभात खबर)

दलमा वन्य जीव अभ्यारण में भी बाघ होने की हुई थी पुष्टि

फरवरी महीने में पूर्वी सिंहभूम जिला के दलमा वन्यजीव अभयारण्य के पिंडरबेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी।  जहां ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई थी।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिले थे, लेकिन पहली बार फरवरी महीने में स्पष्ट तस्वीर सामने आई थी। बाघ की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने की सलाह दी थी पिछले दिनों एक सांड का शिकार करने का प्रमाण भी मिला थी।

बाघ का मिलना झारखंड के वन्य जीव और जैव विविधता के लिए एक खास मायने रखता है।

#टाइगर #रांची #ट्रैप #betla

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.