Breaking

News
मुंबई एयरपोर्ट पर Air India का विमान फिसला, तीनों टायर फटे, लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर आया प्लेन यात्रियों की बाल-बाल बची जानभारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दियाहज़ारीबाग़ में एक साथ रोपा कर रही 5 महिलाओं पर गिरी बीजलीहज़ारीबाग़ बेटे की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी अब पिता की लाश मिली संदिग्ध हालत मेंचमत्कार से कम नहीं, बिना खाए पीए बीच समुद्र में 5 दिनों तक फंसा रहा मछुआरा आंखों के सामने एक-एक करके 11 लोगों की हो गई थी मौतहज़ारीबाग़ 6 जुलाई को हुई घटना में 15 जुलाई को प्रदीप प्रसाद की गई जान,परिजनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारहज़ारीबाग़ बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में हुई थी मौत,50 दिन बाद शव पहुंचा गांवराँची जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का मिला शव, 24 दिन बाद बरामद हुआ शवहज़ारीबाग़ -डाक पार्सल की गाड़ी में जा रही थी 400 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग ने 40 लाख कीमत की शराब जब्त कीहज़ारीबाग़-डीज़ल चोरी कर रहे गिरोह का पीछा करते ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की गई जान
Ideal Pathology

हज़ारीबाग़ पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, 40KG अफीम,लगभग 2 करोड़ के माल के साथ 6 लोग पकड़े गए #hazaribaghpolice

3542 Views

नशे की शिकंजे में हमारा हजारीबाग

युवाओं में बढ़ रहा है नशाखोरी

हजारीबाग पुलिस प्रशासन की सक्रियता

IMG 4782

हजारीबाग पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह बताया कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर उन्होंने नशे के सौदागर के कुछ लोगों को पकड़ा हैं। यह सफलता उनके आंशिक  सफलताओं में से एक है। नशे के खिलाफ हजारीबाग पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज गति से आगे भी जारी रहेगी आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई गई बातें निम्न है

हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने बताया कि 4 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग शहर में कुछ लोग अफीम के बिक्री कर रहे हैं-उक्त सूचना का सत्यापन हेतु श्री अमित आन्नद (भा०पु० से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में शहर के कुछ थाना प्रभारियों साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापमारी अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र से काफी मात्रा में अफीम की बरामदगी की गई है, जो निम्न है

कोर्रा थाना क्षेत्र से

बरामद सामाग्री:-

अफीम एवं कट 2.5 कि०ग्रा० ,कट- 21.700 कि०ग्रा०, . नगद रुपये 66000 रु, .3  एण्ड्रायड मोबाइल,एक  स्कूटी,तोलन यंत्र (weighing machine ) 01 Pic

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. राहुल यादव उम्र करीब 23 वर्ष पे0 आदित्य यादव सा0 केन्दुआ थाना गिद्धौर जिला चतरा

2. मो(0) अरशद अंसारी, उम्र करीब 26 वर्ष पे) मो0 इस्माइल अंसारी सा() ढोठवा थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग

छापामारी दल:-

1- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, सदर, हजारीबाग उनके अंगरक्षक

2. पु० अ० नि० सह थाना प्रभारी कोर्स

3. पु० अ० नि० रमेश यादव

4. स० अ० नि० अनिल कुमार सिंह

5. थाना रिजर्व गार्ड एवं पैंथर टीम, कोर्रा थाना, हजारीबाग |

लोहसिंघना थाना

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम-पता :-

01. अविनाश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता - वकील दांगी ग्राम + थाना - गिद्धौर, जिला- चतरा 02. राहुल पाण्डेय, उम्र 21 वर्ष, पिता-मनोज पाण्डेय दोनों ग्राम + थाना - गिद्धौर, जिला-चतरा जिसका अपराधिक इतिहास गिद्धौर थाना काण्ड सं0-31 / 24, दिनांक- 24.04.2024 धारा-18(b) /25/28/29/32 (b) (c) NDPS Act & 78 JJ Act.

जप्त सामानों का विवरण:-

1. अफीम 10.600 कि०ग्रा० ।

2. कट (अफीम में मिलाने वाला रासायन ) - 6.870 कि०ग्रा०

3. ओप्पो कम्पनी का स्मार्ट मोबाईल- 02 पीस

4. वीवो कम्पनी का स्मार्ट मोबाईल फोन-01 पीस

5. यमाहा कम्पनी का MT 15 मोटरसाईकिल - 01 पीस

छापामारी दल के सदस्यः-

1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग एवं उनके अंगरक्षक

2. पु०अ०नि० पुनु कुमार यादव, थाना प्रभारी, लोहसिंघना थाना ।

3. पु०अ०नि० खालिद इकबाल, लोहसिंघना थाना ।

4. स०अ०नि० ओम प्रकाश, लोहसिंघना थाना ।

5. लोहसिंघना थाना सशस्त्र एवं पैंथर बल ।

मुफसिल थाना क्षेत्र से

बरामद सामानों की विवरणी :-

1. अफीम 1.800kg

2. दो स्मार्ट मोबाइल फ़ोन |

3. एक काला रंग का बुलेट मोटरसाइकिल

गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी :-

1. पिंटू कुमार दांगी उम्र 25 वर्ष पिता अशोक दांगी,

2. मुकुल दांगी उम्र 28 वर्ष पिता इन्द्रदेव दांगी दोनों साकिन दारियातु थाना सदर चतरा जिला चतरा

मुकुल दांगी का अपराधिक इतिहास :- नन्दग्राम गाजियाबाद (उ0प्र0) थाना कांड सं0 - 711/23,धारा 18 NDPS Act.

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी का नाम :-

1. श्री अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग |

2- पु०अ०नि० कुणाल किशोर थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना हजारीबाग।

3 पु० अ० नि० जीतेन्द्र भगत मुफ्फसिल थाना हजारीबाग |

4 पु०अ०नि० नितीश कुमार मुफ्फसिल थाना हजारीबाग |

5 थाना सशस्त्र बल मुफ्फसिल थाना हजारीबाग |

उक्त उपरोक्त तीनों थाना क्षेत्र में बरादम अफीम एवं अन्य समान इस प्रकार है:-

अफीम कुल - 14.9 कि0ग्रा0

कट (अफीम में मिलाने वाला रासायन ) - 28.57 कि०ग्रा०

नकद - 66,000 /-

* कुल गिरफ्तार अभियुक्त - 06

* मोटरसाइकिल - 02 पीस एवं 01 स्कूटी

* मोबाईल-06 पीस

* मॉप तौल मशीन-01 पीस

हजारीबाग जो झील झरने वॉटरफॉल जंगलों फूलों पहाड़ों नदियों से हरा भरा शहर है, पूरा शहर हरियाली से भरा पड़ा है,पहाड़ पर्वत नदियों की खूबसूरती हजारीबाग को और आकर्षक बनाती है।इस शहर की एक खूबसूरती है कि आप कम से कम समय में पूरे हजारीबाग घूम सकते हैं। हजारीबाग में ऐसे तो घूमने देखने और दिखाने के दर्जनों जगह है। जहां लोग अपने परिवार के साथ जा कर अपने फ्री टाइम में समय को बिता सकते हैं। और आनंद का लुत्फ उठा सकते हैं।हजारीबाग जैसा शहर जिसकी खूबियां और खूबसूरती तो बहुत थी।परंतु धीरे-धीरे हमारे शहर की अच्छाइयों के ऊपर नशे का एक काला साया मंडरा रहा है। जो बड़ी तेजी से शहर के शहर प्रमुख स्थल , स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी पार्क  खेल के मैदान जैसे जगह पर बढ़ता ही जा रहा है। छोटे-छोटे समूह में बट कर कुछ लोग इस नशे के कारोबार को चला रहे हैं जिसके कारण हजारीबाग का युवा इस नशे के गिरफ्त में फसते जा रहा है।

"नशे की लत का शिकार हुआ नौजवान" ऐसी खबरें हम बड़े-बड़े शहरों जैसे मुंबई दिल्ली कोलकाता जैसे महानगरों के लिए सुनते थे। परंतु अब ऐसी खबरें हजारीबाग के लोगों  बीच सुनने के लिए आम सी बात हो गई है। इस नशे के काले धंधे में कम समय में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की चाहत।और बड़ा बनने की चाहत में,कम उम्र के नौजवान लगातार शामिल होते जा रहे हैं। और इसका शिकार भी कम उम्र के नौजवान ही ज्यादातर हो रहे हैं।

यह नशे का कारोबार करने वाले ग्रुप अंधेरा होने के साथ ही ,उन सभी जगह पर सक्रिय हो जाते हैं।जहां पर छात्रों नौजवानों की भीड़ होती है। शाम के अंधेरे में यह अपने नशे के धंधे को आसानी से कर पाते हैं।

हजारीबाग में अभी हाल ही की कुछ महीनो में ऐसे दर्जनों घटनाएं घटित हुई है।जिससे हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि नशे का कारोबार और छात्रों नौजवानों में नशे की लत किस कदर और कितनी तेजी से बढ़ी है।पिछले दो साल का रिकार्ड देखा जाए तो युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. सबसे अधिक 13 साल से लेकर 21 साल तक के बच्चे केंद्र में पहुंच रहे हैं. पहले ऐसा ट्रेंड नहीं था. पहले एक्का दुक्का लोग ही यहां पहुंचते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ी है जो बेहद चिंता का विषय है.पुलिस के अनुसार मामले में पिछले 6 महीनों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से नगद 141460 रुपए, मोबाइल 18 पिस, 5 चार पहिया वाहन और 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं.

नशे के कारोबार में पिछली कुछ घटनाएं

हजारीबाग पुलिस ने जुलाई 2024 में छह करोड़ रुपए से अधिक के ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. एनएच-33 हजारीबाग-बरही पथ स्थित नगवां के समीप लक्ष्मी लाइन होटल के पास से इन्हें पकड़ा गया था। 14 दिन पूर्व 5 किलो अफीम और ₹11000 नगद के साथ पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

जनवरी 2024 में तीन दोस्तों ने नशे की लत में आत्महत्या कर ली थी।

मई महीने में हजारीबाग के एक युवक ने नशे की लत के कारण आत्महत्या कर ली थी।

नशे की लत का दुष्प्रभाव

ज्यादातर युवा जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच में है। वह इस नशे की लत का शिकार हो रहे हैं और नशा करने के लिए जब उनके पास पैसे नहीं हो पाते है तो,वह लूटपाट ,छिनतई,चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देते हैं।चलते बाइक से मोबाइल ,चैन या कीमती चीजों की छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ी है।शाम होने के बाद लड़कियां,महिलाएं या छात्राएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती है।क्योंकि नशाखोर लोग ऐसी हालत में अभद्र भाषा और व्यवहार करते हैं।किसी अप्रिय घटना के घटित हो जाने की आशंका में लोग अब शाम होने के बाद ऐसे अप्रिय जगह में जाने से कतराने लगे हैं। नशे के कारण ऐसी दुर्घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है।

You may like this

Don’t miss out! Follow us on Facebook, Instagram and YouTube today.